Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

माताजी आश्रम में योगेश्वरी मा की 164 जयंती सह विजया सम्मेलन सम्पन्न,।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माताजी आश्रम हाता में आज दिनांक 23 अक्टूबर को आश्रम की संस्थापिका योगेश्वरी मा की 164 की जयंती सह विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया।

माताजी आश्रम में योगेश्वरी मा की 164 जयंती सह विजया सम्मेलन सम्पन्न,।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माताजी आश्रम हाता में आज दिनांक 23 अक्टूबर को आश्रम की संस्थापिका योगेश्वरी मा की 164 की जयंती सह विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस अबसर पर मा की पूजा की गई।कृष्ण कांत मंडल ने उपस्थित भक्तजनों को स्वागत करते हुये विजया दशमी की शुभकामनाएं दी।

सुनील कुमार दे ने योगेश्वरी मा की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा,,, योगेश्वरी माँ त्याग और तपस्या की जीवंत मूर्ति थी. उन्होंने माताजी आश्रम की प्रतिष्ठा कर के इस क्षेत्र को पुण्यपीठ बना दिया है. करुणामय मंडल, राजकुमार साहू, शक्ति पद रजक, मृणाल पाल ने योगेश्वरी मा को जीवनी पर प्रकाश डालते हुये विजया दशमी शुभकामनाएं दी।

शंकर चंद्र गोप ने कहा,,, विजया मिलन एक भाईचारा और एकता का मिलन है. अशुभ शक्ति पर शुभ शक्ति बिजय ही विजया दशमी का मूल भाव है. इस अबसर पर ,तोरित मंडल,पतित पावन दास,श्रीया पाल,देसाई सोरेन,सुनील कुमार दे आदि ने भक्ति संगीत प्रस्तुत की।इस अबसर पर सुनील कुमार दे द्वारा रचित तथा पत्रकार संजय सरदार द्वारा प्रस्तुत माताजी आश्रम के उपर डिजिटल ई बुक का विमोचन किया गया.संध्या आरती के पश्चात कथामृत पाठ किया।हरिनाम कीर्तन के पश्चात अनुष्ठान की समाप्ति हुई।

अंत में प्रसाद वितरण किया गया।इस अबसर पर चीनू मा,निताई महाकुड़,राजकुमार साहू,तपन मंडल, नारायण चटर्जी,मोनी पाल,तरुण मण्डल, कृष्ण गोप,संजीव साह, संजय साहू ,सहदेव मंडल,लोचना मंडल,अंजली मंडल,स्वपन मंडल,प्रद्युत मंडल,मृणाल पाल,सुबोध मंडल,शक्ति पद रजक,बेला रानी मण्डल, काज़ाल मण्डल, झरना साहू, मोहितोष गोप, रामकृष्ण सरदार आदि भक्तजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button