Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशबिहारराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस पार्टी का झंडा लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुना संबोधन

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस पार्टी का झंडा लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुना संबोधन

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस पार्टी का झंडा लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुना संबोधन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के 44 वीं स्थापना दिवस पर पार्टी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में पार्टी का झंडा लगा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना।इस कार्यक्रम में संजय सिंह,हबलु गुप्ता,दीपक शर्मा,वीरेंद्र वर्मा,दीपक स्वर्णकार,मुकुल साहा, अजय पाठक,अशोक सिंह,अबलु पाठक,राजेश गुप्ता,अरुण गुप्ता,टुनटुन पाठक,रतन सिन्हा, रूपलाल महतो,राज किशोर,भानु, समेत दर्जनों महिलाएं उपष्ठित थे।

इस कार्यक्रम पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के साधारण कार्यकर्ता से लेकर पार्टी शीर्ष तक के लोग यह स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहे है।आज के दिन पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा दीवाल लेखन और अपने अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि आज का दिन बड़ा ही शुभ दिन है आज ही हनुमानजी की जयंती भी है और आज ही पार्टी की स्थापना दिवस है।भारतीय जनता पार्टी जो कालांतर में जनसंघ से शुरू हो होकर जनता पार्टी और उसके बाद आज भारतीय जनता पार्टी बनी है, इस पार्टी का यह स्वरूप की रचना रचने वाले डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी एवम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो अखण्ड भारत और सनातन धर्म के मानने वाले लोगो के लिए जो रूप रेखा तैयार की थी,उसे आगे बढाते हुए श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी,और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व भाजपा को यह मुकाम पर पहुँचाया की भारतीय जनता पार्टी आज देश के सम्पूर्ण क्षेत्र में अपनी उपष्ठिति दर्ज कर पाई है।उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के नेतृत्व में देश मे चारो ओर अपना परचम लहरा रही है।

उन्होंने ने कहा कि जिस तरह से बालवीर हनुमान की जो असीम शक्ति अपने पास संजोए हुए थे,परंतु उन्हें अपनी शक्ति का एहसास नही था,उन्हें उनकी शक्ति का एहसास दिलाने पर सौ योजन दूर समुन्द्र के उस पर लंका को एक छलांग में पार कर गए ठीक सही प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी भारत की असीम शक्ति को पूरे विश्व के पटल पर बतलाने का काम किया है।भारत की यह शक्ति जिसे हमारे पूर्व की सरकारों ने कभी उजागर करने काम नही किया था,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह काम कर दिखाया।पूर्व कि सरकारो ने अपने पडोसी देशों के साथ कायरतापूर्ण समझौता करके जहाँ भारतवासियों को गुलामी की मानसिकता से उबरने नही दिया और इसका डर दिखा कर हमे और हमारी सभ्यता ,संस्कृति,और संपदाओं को लुटती रही और अपनी जेबें भरती रही।

आह भारत पूरे विश्व मे अपनी अलग पहचान बना पाया है तो वह भारत की असीम शक्ति को दुनिया के पटल पर लाने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के बदौलत मिली है।पूरा विश्व आज भारत के एक एक निर्णय पर टकटकी निगाह लगाए रहता है।

आज भारत मे विश्वस्तरीय उच्च मानक वाली सड़को का जाल बिछा दिया है, आईटी सेक्टर में भारत की लोग पूरे विश्व मे एक अलग पहचान दी है।आज भारत की जनता को पक्का घर,मुफ्त राशन,आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा,मुफ्त में गैस सिलेंडर, एवम कौशल विकास के माध्यम से हमारी माँ, बहनों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।मेक इन इंडिया के तहत भारत हर क्षेत्र में अपनी जरुरते स्वयं पूरी कर रहा है।

आज देश की बागडोर जिस मजबूत हाथों में है, मैं यह पूरे विश्वास के साथ यह कहता हूं कि आने वाला समय भारत का होगा।भारतवासी को जो प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मिली है, उसे देश की जनता और मजबूती के साथ 2024 मे सौपने का काम करेगी।

Related Articles

Back to top button