झारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ
सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के चालकों ने वेतन व सुविधाओं को लेकर की बैठक
सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के चालकों ने वेतन व सुविधाओं को लेकर की बैठक

सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के चालकों ने वेतन व सुविधाओं को लेकर की बैठक
भुरकुंडा : सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के सभी अधिकारियों के चालकों ने आज सीसीएल जीएम मुख्यालय में न्यूनतम मजदूरी और सुविधाओं को लेकर अहम बैठक की। बैठक में चालकों ने वेतन वृद्धि की मांग के साथ-साथ कंपनी द्वारा तय अन्य सुविधाएं देने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई।
चालकों का कहना है कि उन्हें अभी तक न तो उचित वेतन मिल रहा है और न ही वे सुविधाएं, जो कंपनी के नियमानुसार दी जानी चाहिए। जानकारी के मुताबिक पूर्व में भी इस मुद्दे को उठाया गया था, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया, जिसे वाहन चालक अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बैठक में बरका सयाल प्रक्षेत्र के वाहन चालक संघ से जुड़े सभी चालक मौजूद रहे और एकजुटता के साथ अपने हक की आवाज बुलंद की।
रिपोर्ट: अभिषेक मिश्रा