बीडीओ अमृता सिंह ने योजनाओं व विद्यालयों का किया निरीक्षण l
हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं एवं सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया।

बीडीओ अमृता सिंह ने योजनाओं व विद्यालयों का किया निरीक्षण l
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा : प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं एवं सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने, मनरेगा योजनाओं में प्रगति लाने तथा 15वें वित्त आयोग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने विभिन्न पंचायतों में नल-जल योजना के तहत स्थापित पानी टंकियों एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। जहां तकनीकी समस्याएं मिलीं, वहां संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने नल-जल योजना के पानी को सड़कों पर बहाकर बर्बाद करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्रवाई की बात कही।

साथ ही विभिन्न सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन, स्वच्छता, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।





