Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

गिरिडीह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरुवार को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरुवार को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने तुलसीदास जी के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया।

इस अवसर पर बच्चों ने तुलसी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और रामचरितमानस के चौपाइयों को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जयंती केवल एक संत की जयंती नहीं बल्कि भारतीय भक्ति साहित्य की गौरवपूर्ण विरासत का उत्सव है।

उन्होंने अपने कालजयी रचनाओं के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी रचनाएं आज भी धर्म, नैतिकता और भक्ति के स्थाई और अमूल्य स्त्रोत है।

विद्या भारती योजना अनुसार आज बच्चों के बीच कक्षा द्वितीय एवं तृतीय के लिए सुलेख, चतुर्थ, पंचम के लिए चित्रकला एवं षष्ठ से दशम तक के बच्चों के बीच विभिन्न विषयों पर निबंध की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में समस्त आचार्य दीदी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button