बराकर नदी में हुए बस दुर्घटना को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीना मिश्रा ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन
बराकर नदी में हुए बस दुर्घटना को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीना मिश्रा ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

बराकर नदी में हुए बस दुर्घटना को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीना मिश्रा ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: बस दुर्घटना को लेकर सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष से जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीना मिश्रा और डीएलएस सेक्रेटरी सौरभ कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कई जानकारी दी। इस बाबत वीना मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात बराकर नदी पुल से नदी में गिर कर जो बस दुर्घटना हुई वह बेहद चिंताजनक है। कहां की जैसे ही दुर्घटना की सूचना रजिस्टार के माध्यम से उन्हें मिली वैसे ही तुरंत डालसा के सेक्रेटरी सौरभ कुमार गौतम के नेतृत्व में कई न्यायालय कर्मी अस्पताल का दौरा किए और घायलों की स्थिति से रूबरू हुए साथ ही सिविल सर्जन को उचित इलाज हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों और घायलों द्वारा क्लेम केस फाइल करने में न्यायालय पूरी तरह से सहयोग करेगी। साथ ही न्यायालय की ओर से जो भी मदद की आवश्यकता पड़ेगी उसे यथा संभव करने का प्रयास किया जाएगा। डालसा सचिव सौरभ कुमार गौतम ने बताया कि दुर्घटना के बाद हमने न्यायालय की टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनसे पता पूछकर कई घायलों के परिजनों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कल भी सदर अस्पताल और नवजीवन नर्सिंग होम में घायल बस सवार यात्रियों की स्थिति से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि 3 यात्रियों की मृत्यु सदर अस्पताल पहुंचने के पहले ही हो चुका था। वही एक युवक की मृत्यु नवजीवन नर्सिंग होम में इलाज के क्रम में हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतक परिजनों और घायलों को हर संभव मदद देने के लिए न्यायालय पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक टीम भी गठित की गई है जो घायल में गरीब तबके के लोगों की जांच करेगी। जिसके बाद झालसा को फाइल भेजा जाएगा और निर्देश आने के बाद घायलों को कुछ मुआवजा दी जाएगी।




