Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

निरसा एसपी माइंस और मुगमा क्षेत्र के कोयला उत्पादन व परियोजना विस्तार को लेकर प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक

सारठ विधायक एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष श्री उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इसीएल के सीएमडी श्री सतीश चन्द्र झा जी से मुलाकात की।

निरसा एसपी माइंस और मुगमा क्षेत्र के कोयला उत्पादन व परियोजना विस्तार को लेकर प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक

सारठ विधायक एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष श्री उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इसीएल के सीएमडी श्री सतीश चन्द्र झा जी से मुलाकात की। सर्वप्रथम सीएमपीडीआई का अतिरिक्त सीएमडी का चार्ज मिलने की शुभकामनाएं दी।इस दौरान एसपी माइंस तथा मुगमा क्षेत्र में कोयला उत्पादन बढ़ाने एवं परियोजना विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की उत्पादन क्षमता, श्रमिकों की समस्याएं, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा परियोजना के शीघ्र विस्तार हेतु ठोस कदम उठाने की मांग रखी। सीएमडी महोदय ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पजय मशीह, विधायक प्रतिनिधि राहुल कुमार,मुगमा क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव शशि भूषण तिवारी,संजय मिश्रा,योगेश कुमार राय, बिजेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, अजय कुमार, विक्की भोगता,दीपक कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button