गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष बनने पर सतीश केडिया का हुआ भव्य स्वागत, पदभार ग्रहण समारोह में जुटे कार्यकर्ता
गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश केडिया का स्वागत सह पदभार ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।

गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष बनने पर सतीश केडिया का हुआ भव्य स्वागत, पदभार ग्रहण समारोह में जुटे कार्यकर्ता
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश केडिया का स्वागत सह पदभार ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मांडू के पूर्व विधायक सह गिरिडीह जिला प्रभारी जय प्रकाश पटेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सतीश केडिया को फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।

इस मौके पर पार्टी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को और अधिक सक्रिय करने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक जय प्रकाश पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सतीश केडिया के नेतृत्व में गिरिडीह जिला कांग्रेस नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

पदभार ग्रहण करने के बाद सतीश केडिया ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। कार्यक्रम में शामिल विभिन्न नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंच से अपने विचार रखे और नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी समय में पार्टी को और मजबूती देने का भरोसा जताया।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, नरेश वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, मो शमीम मुखिया निषाद अहमद, नदीम अख्तर, समीर राज चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, पोरेश मित्रा, विमल सिंह, सुखदेव सेठ, अनिमेश देव, अमित सिन्हा समेत जिले के विभिन्न प्रखंडो के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




