Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बनियाडीह में फिर कांपी जमीन! भू-धसान के बाद सीसीएल क्वार्टरों पर खतरा, परिवारों को कराया जा रहा शिफ्ट बनियाडीह भू-धसान

गिरिडीह। सीसीएल के बनियाडीह इलाके में एक बार फिर भू-धसान की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बनियाडीह में फिर कांपी जमीन! भू-धसान के बाद सीसीएल क्वार्टरों पर खतरा, परिवारों को कराया जा रहा शिफ्ट
बनियाडीह भू-धसान

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : सीसीएल के बनियाडीह इलाके में एक बार फिर भू-धसान की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार देर रात सीसीएल अस्पताल परिसर के पास अचानक जमीन धंसने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद सीसीएल कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के बीच दहशत का माहौल है।

भू-धसान के बाद सबसे बड़ी चिंता आसपास बने सीसीएल क्वार्टरों को लेकर सामने आई है। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र के आसपास रहने वाले कुछ परिवारों को क्वार्टर खाली कराया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी भू-धसान की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में दोबारा जमीन धंसने की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को आशंका है कि अगर जमीन के नीचे अस्थिरता बढ़ी तो इसका असर आसपास के अन्य क्वार्टरों और आवासीय इलाके पर भी पड़ सकता है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीसीएल प्रबंधन की ओर से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण और स्थिति का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल भू-धसान के वास्तविक कारण और प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का विस्तृत आकलन सामने आना बाकी है।

अब बड़ा सवाल यह है कि बनियाडीह में बार-बार हो रहे भू-धसान से सीसीएल कॉलोनी और यहां रहने वाले परिवारों की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है?

Related Articles

Back to top button