समाजसेवी शांतनु कुमार चंद्र को रोटी बैंक यूथ क्लब के आठवें स्थापना दिवस पर आयोजित

समाजसेवी शांतनु कुमार चंद्र को रोटी बैंक यूथ क्लब के आठवें स्थापना दिवस पर आयोजित
निरसा धनबाद : समाजसेवी शांतनु कुमार चंद्र को रोटी बैंक यूथ क्लब के आठवें स्थापना दिवस पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 2025 में अतिथि के रूप में बुके देकर सम्मिलित किया गया

रक्तदान से लेकर ज़रूरतमंदों तक भोजन उपलब्ध कराने जैसे निस्वार्थ कार्यों में जुटे समाजसेवियों से मिलना वास्तव में प्रेरणादायी अनुभव रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री रघुवर दास जी (पूर्व राज्यपाल, उड़ीसा एवं पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड) उपस्थित रहे। साथ ही श्री राज सिन्हा जी (विधायक, धनबाद), श्रीमती शारदा सिंह जी (जिला परिषद अध्यक्ष) और श्री चन्द्रशेखर अग्रवाल जी (पूर्व मेयर, धनबाद) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

समाज समाजसेवी शांतनु कुमार चंद्रा ने रोटी बैंक के सह-संस्थापक एवं उनकी पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद, देते हुए कहा जिनके निरंतर प्रयास यह संदेश देते हैं कि समाज की सच्ची प्रगति निस्वार्थ सेवा और सहयोग से ही संभव है।




