बजरंग स्पोर्टिंग क्लब कोवाली द्वारा दो दिवसीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 16 क्रिकेट टीमों ने क्रिकेट खेल प्रतियोगिताओं में लिया भाग।
पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली मे बजरंग स्पोर्टिंग क्लब कोवाली के द्वारा दो दिवसीय 27 एवं 28 दिसंबर को क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बजरंग स्पोर्टिंग क्लब कोवाली द्वारा दो दिवसीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 16 क्रिकेट टीमों ने क्रिकेट खेल प्रतियोगिताओं में लिया भाग।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर,/ पोटका
पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली मे बजरंग स्पोर्टिंग क्लब कोवाली के द्वारा दो दिवसीय 27 एवं 28 दिसंबर को क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बही शनिवार 27 दिसंबर को क्रिकेट खेल प्रतियोगिता शुभारंभ मुख्य अतिथि रुप में समाजसेवी पिंटू गुप्ता के द्वारा विधि विधान के साथ पुजा अर्चना कर, फीता काट कर किया गया,।

बही ईस दौरान अतिथियों के रूप में मृत्युंजय साहू, जितेन सिंहदेउ, रथीन मंडल, विवेकानंद साहू, उपस्थित रहे। ईस क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबला में, विजेता टीमों को ₹20,000 रुपया एवं उपविजेता टीमों को₹15,000 रुपया पुरस्कार के रूप में, प्रदान किए जाएंगे।

मौके पर समाजसेवी पिंटू गुप्ता ने क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए , अच्छा खेल प्रस्तुत करने का बात की ओर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा, ईस इस तरह का क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाती है।
क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ में कमेटी के सदस्य रोशन ,आकाश ,अभिषेक सौरभ, धनु ,शुभम, देव, नारायण परमित, सिल्टु निक्कू, बाबू, आदि के साथ ग्रामीण लोग उपस्थित रहे



