नवजीवन नर्सिंग होम में शुक्रवार को सिपाका के आईसीयू संचालन का उद्घाटन….
नवजीवन नर्सिंग होम में शुक्रवार को सिपाका के आईसीयू संचालन का उद्घाटन....

नवजीवन नर्सिंग होम में शुक्रवार को सिपाका के आईसीयू संचालन का उद्घाटन….
गिरीडीह: मनोज कुमार
गिरिडीह: कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम में शुक्रवार को सिपाका के आईसीयू संचालन का उद्घाटन जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश वीना मिश्रा, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू,एसपी अमित रेणु, प्रबंध निदेशक डॉ राजा अमरनाथ, डॉ नीरज मंगला, नर्सिंग होम के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वाति बगेडीया, अभिषेक बगेडीया ने संयुक्त रूप से किया। यहां दस बेड का आईसीयू सेवा आज से शुरू हो गया। बताया गया कि आईसीयू सेवा नहीं रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और उन्हें इलाज के लिए धनबाद रांची समेत अन्य शहर जाने पढ़ते थे। लेकिन अब गिरिडीह जिले के वासियों को आईसीयू की सुविधा नवजीवन नर्सिंग होम में मिलेगी।

अखिल भारतीय ग्रामीण आईसीयू देखभाल प्रदाता सिपाका ने अब अपनी प्रतिष्ठित आईसीयू परियोजना गिरिडीह में शुरू की। इस बाबत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीना मिश्रा ने कहा कि गिरिडीह जैसे शहरों में आईसीयू सेवा बहाल होना काफी गौरव की बात है। अब यहां के सीरियस मरीजों को सही वक्त पर आईसीयू से संबंधित सेवा प्राप्त होगी।

विधायक श्री सोनू ने कहा कि यह अस्पताल प्रसिद्ध चिकित्सक स्व. डॉ दीपक बगेड़िया ने शुरू किए थे। तीस वर्ष के सफल संचालन के बाद यह अस्पताल लगातार प्रगति कर रही है और लोगों को एक नया जीवन प्रदान कर रही है। आईसीयू अधिष्ठापित हो जाने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। मौके पर अस्पताल के चिकित्सक स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



