Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पेसा कानून लागू होने पर भूमिज–मुंडा समाज में खुशी, विधायक संजीव सरदार का किया गया जोरदार स्वागत।

झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट द्वारा पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में पेसा कानून लागू करने की मंजूरी दिए जाने के बाद आदिवासी समाज में खुशी का माहौल है।

पेसा कानून लागू होने पर भूमिज–मुंडा समाज में खुशी, विधायक संजीव सरदार का किया गया जोरदार स्वागत।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर–

पोटका : झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट द्वारा पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में पेसा कानून लागू करने की मंजूरी दिए जाने के बाद आदिवासी समाज में खुशी का माहौल है। इस ऐतिहासिक निर्णय को लेकर समाज के लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जता रहे हैं, वहीं अपने जनप्रतिनिधियों को भी धन्यवाद दे रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को तेंतला पंचायत स्थित इंपीरियल रिसोर्ट में भूमिज/मुंडा समाज द्वारा पोटका विधायक संजीव सरदार का जोरदार स्वागत कर उनका आभार प्रकट किया गया। समाज के लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पेसा कानून लागू किया जाना आदिवासी समाज के स्वशासन और अधिकारों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है,

जिसके लिए भूमिज/मुंडा समाज मुख्यमंत्री के साथ-साथ विधायक संजीव सरदार का भी आभारी है।मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पेसा कानून अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पारंपरिक ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वशासन सुनिश्चित करने हेतु बनाया गया कानून है। अनुसूचित क्षेत्र भारत के संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आते हैं।

इस कानून के लागू होने से गांव की स्वशासन व्यवस्था मजबूत होगी और ग्राम सभा को वास्तविक अधिकार प्राप्त होंगे।उन्होंने कहा कि अब गांव के लोग ग्राम सभा के माध्यम से अपने अधिकारों को प्रभावी ढंग से लागू कर सकेंगे। विधायक ने समाज के लोगों से अपील की कि वे जागरूक रहकर अपनी ग्राम सभा और पारंपरिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया अर्धेंदु सरदार, ग्राम प्रधान उत्तम सिंह, मनोरंजन सरदार, भरत सरदार, दीपक सरदार, राधेश्याम सिंह सरदार, मंगल सिंह मुंडा, मदन सिंह मुंडा, रविंद्र सिंह, अमल सिंह, भृगुराम सरदार, कृष्णा सिंह, चांदराई सरदार, सुशील सरदार, संतोष सरदार, जेनाराम सरदार, फुलचांद सरदार, लखीश्वर सरदार, सागर सरदार, साहेबराम सिंह मुंडा, कृष्ण सरदार, छबीलाल सरदार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button