परियोजना बालिका प्लस 2 उच्च विद्यालय पोटका में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन , बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी।
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा ने पोटका प्रखंड अंतर्गत परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय पोटका में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

परियोजना बालिका प्लस 2 उच्च विद्यालय पोटका में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन , बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा ने पोटका प्रखंड अंतर्गत परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय पोटका में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी इस कार्यक्रम में योगिता कुमारी(लीगल एड डिफेंस कौंसिल जमशेदपुर)एवं जे.जे.बी(किशोर न्याय बोर्ड)के पी एल वी ग्लोरिया पूर्ति उपस्थित थीं,

जिनके द्वारा विद्यालय के बच्चों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए हमारे मौलिक अधिकार और कर्तव्य,पॉक्सो एक्ट,गुड टच बेड टच,बाल विवाह,बाल मजदूरी,नशा मुक्ति,घरेलू हिंसा,नशा मुक्ति,साइबर ठगी आदि के बारे में जागरूक किया गया।दुर्घटना से पीड़ितों के लिए मुआवजा एवं अनाथ बच्चों के लिए स्पोनशरसीप्स योजना के बारे में जानकारी दी गई।
किसी भी व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सेवा की जरूरत पड़े या कोई योग्य व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित है तो, डालसा द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित विधिक सहायता केंद्र में संपर्क स्थापित कर सहायता प्राप्त करने के लिए कहा गया।बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दिया गया एवं जरूरत पड़ने पर निःशुल्क विधिक सेवा एवं परामर्श के लिए 15100 नंबर में संपर्क करने के लिए कहा गया।
साथ ही डालसा की टीम खड़ियासाई गांव में जा कर ग्रामीणों से मिला एवं बुकलेट बांट कर डालसा के बारे में जानकारी दिया।इस मौके पर योगिता कुमारी (L.A.D.C)लीगल एड डिफेंस कौंसिल एवं जमशेदपुर के पी एल वी ग्लोरिया पूर्ति(जे.जे.बी)सीमा देवी,सुजय दत्ता,मनोज महतो,सुनील कुमार साव,प्रियंका कुमारी,सुदामा रजक साथ ही पोटका के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू,राजेश माहली आदि उपस्थित थे।




