लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एसपी का बड़ा एक्शन, गिरिडीह के थानों में हुआ फेरबदल श्याम किशोर बने नगर थाना प्रभारी, ज्ञान रंजन को मिली मुफ्फसिल थाना की कमान
गिरिडीह जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने थानों में बड़ा फेरबदल किया है।

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एसपी का बड़ा एक्शन, गिरिडीह के थानों में हुआ फेरबदल श्याम किशोर बने नगर थाना प्रभारी, ज्ञान रंजन को मिली मुफ्फसिल थाना की कमान
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने थानों में बड़ा फेरबदल किया है। लॉ एंड ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए एसपी ने पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

फेरबदल के तहत श्याम किशोर को गिरिडीह नगर थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पचंबा इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए मुफ्फसिल थाना प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस प्रशासन के इस बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर नगर थाना और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
एसपी डॉ. विमल कुमार के स्तर से किए गए इस फेरबदल के बाद अब नए थाना प्रभारियों के सामने अपराध पर अंकुश लगाने और थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की चुनौती होगी।




