Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर गीतिलता के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वैन के चपेट में, एक बाइक सवार आने से घटनास्थल पर हो गई मृत्यु।

पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना अंतर्गत टाटा हाता मुख्य मार्ग पर गितीलता गांव के समीप सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे एक पिकअप वैन बाईक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार देने से, बाईक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई।

टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर गीतिलता के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वैन के चपेट में, एक बाइक सवार आने से घटनास्थल पर हो गई मृत्यु।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/पोटका

पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना अंतर्गत टाटा हाता मुख्य मार्ग पर गितीलता गांव के समीप सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे एक पिकअप वैन बाईक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार देने से, बाईक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक युवक का नाम विक्रम (कासु) बास्के (35) ,भुरसाडीह गांव निवासी है।

जानकारी अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे कासु घर से बाईक पर पत्नी को गितीलता छोड़ कर भूरीडीह गया था,भूरीडीह से लौटते वक्त पीछे से तेज गति से आ रहे पिक अप वैन ने विक्रम बास्के को जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर से उसने दम तोड़ दिया। दुघर्टना की जानकारी होते ही आसपास गांव के ग्रामीण जुटे और मुआवजा के लिए टाटा हाता मुख्य मार्क को जाम कर दिया।

सूचना पातें ही पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू व अंचल निरीक्षक शांति राम षांडगी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं सड़क जाम खुलवाने हेतु ग्रामीणों संग वार्ता शुरू किया। मृतक के आश्रित को सरकारी आपदा सहायता राशि के तहत एक लाख तथा दुघर्टना में आरोपित पिक वैन मालिक द्वारा अंत्येष्टि हेतु तत्काल 50 हजार रूपए देने की घोषणा पर सड़क जाम थोड़ी देर बाद खुल गया।

Related Articles

Back to top button