पदनाकला गांव में 10 वर्षीय मासूम आनंद कुमार का डोभा में डूबने से हुई मौत
पदनाकला गांव में 10 वर्षीय मासूम आनंद कुमार का डोभा में डूबने से हुई मौत

पदनाकला गांव में 10 वर्षीय मासूम आनंद कुमार का डोभा में डूबने से हुई मौत
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: बिरनी प्रखंड के पदनाकला गांव में 10 वर्षीय मासूम आनद कुमार का डोभा में डूबने से मौत हो गया। बताया जा रहा है कि निखिल बंसल आपने पोल्ट्री फर्म के बगल में अपना डोभा निर्माण कर रखा था जिसकी लापरवाही से आनंद की मौत हो गई।

वंही मृतक की पहचान विशन यादव के पुत्र 10 वर्षीय आनद कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, आनंद अपने साथियों के साथ जामुन खाने के लिए आपने खेत के पास गया था मुर्गी पालन पोल्ट्री फर्म के बगल मे डोभा निर्माण किया गया था जहाँ आनद कुमार का पांव फिसलने से गहरे पानी में चला गया। और इसी कारण उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।

घटना के समय आस पास कोई मौजूद नहीं था। डोभा में डूबता देखा आनद के साथी ने इसकी सूचना गांव वाले को दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकल गया। लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इधर सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस मौके पर दल-बल के साथ पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। इधर माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।




