
संयुक्ता न्युज डेस्क
गिरिडीह – झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार गिरिडीह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो० हसनैन अली की अध्यक्षता में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र छात्राओं को अपने देश वापस लाने एवं छात्र नवीन कुमार को गोली लगने से मृत्यु हो जाने के विरोध को लेकर झंडा मैदान से लेकर टावर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया और 2 मिनट का मौन रखकर मृत छात्र नवीन कुमार को श्रद्धांजी दी गई.

बता दें कि जिला अध्यक्ष हसनैन अली ने कहा कि युवा कांग्रेस मांग करती है कि मोदी सरकार अविलंब भारतीय छात्र छात्राओं को अपने देश लाने को गति तेज कर अपने छात्र छात्राओं को शकुसल घर वापस लाया जाय अन्यथा युवा कांग्रेस जनांदोलन के लिए बाध्य होगा. मौके पर गिरिडीह विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज कुरैशी, बेलाल अहमद, बबलू , विक्की कुमार समेत कई लोग मौजूद रहें.



