Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबर

नक्‍सल‍ियों ने किया भाजपा के पूर्व व‍िधायक गुरुचरण नायक पर हमला,

दो अंगरक्षक इस हमले में हुए शहीद

पश्‍च‍िम स‍िंंहभूम में भाजपा के पूर्व व‍िधायक गुरुचरण नायक पर नक्‍सल‍ियों ने मंगलवार को हमला कर द‍िया। पूर्व व‍िधायक तो बाल बाल बच गए, लेक‍िन उनके दो अंगरक्षक इस हमले में शहीद हो गए हैं।नक्‍सल‍ियों ने पूर्व विधायक के दो अंगरक्षकों की गला रेतकर हत्या कर दी। पश्चिम सिंहभूम में खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे गुरुचरण नायक। हमले के बाद किसी तरह भागने में हुए सफल, एक अन्य अंगरक्षक भी धक्का-मुक्की कर भागा। अंगरक्षकों की तीन एके 47 लूट ले गए नक्सली। करीब 50 की संख्या में आए थे नक्सली।

बुधवार सुबह पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना पुलिस ने झीलरुवां से दोनों अंगरक्षकों के शवों को बरामद कर ल‍िया है। अंगरक्षक शंकर नायक की गला रेत कर हत्या करने के बाद सीने में गोली मारी गई है। वहीं ठाकुर हेम्ब्रम की गोली मारकर हत्या की गई है। दोनों के मोबाइल उनके शव के पास से बरामद हुआ है। हथियार लूटने के बाद नक्सलियों ने कमर में बंधी मैगजीन बेल्ट खोलकर गोलियां भी लूट ली हैं।

शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्‍पताल भेजा गया है। नक्सली हमले के बाद सोनुवा थाने में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने रात गुजारी। आज भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी चक्रधरपुर पहुंचने वाले हैं। उधर, पुलिस और सीआरपीएफ जवान सर्च अभियान चला रहे हैं।

सरकार असंवेदनशील, कार्रवाई करे : अर्जुन मुंडा

मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमले और उनके दो सुरक्षाकर्मी के शहीद होने की खबर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। सरकार इस मामले में असंवेदनशील है। सिमडेगा में कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बेसराजरा बाजार के पास मॉब ल‍िंंच‍िंंग की दुखद घटना की भी जानकारी मिली। ग्रामीणों ने संजू प्रधान नामक व्यक्ति को ज‍िंंदा जला दिया। इस मामले की यथाशीघ्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।

Related Articles

Back to top button