Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वी जयंती पर जेपी चौक स्थित बने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पुर्व कोडरमा सांसद डॉ रविंद्र राय, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव,दिलीप वर्मा, चुन्नूकांत,कामेश्वर पासवान,यदुनंदन पाठक,संजीत सिंह पप्पू,रंजन सिन्हा,मुकेश जालान,सुभाष सिन्हा,अनूप सिंह,संत कुमार लल्लू,महेंद्र वर्मा,महेश राम, सदानंद राम,गोबिंद तुरी, समेत अन्य भाजपाइयों ने लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। इस बाबत भाजपाइयों ने कहां की लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने सदैव आंदोलन की लड़ाई जुर्म के खिलाफ लड़ने की शिक्षा दी है।

आज उनके जयंती पर हम सभी भाजपाइयों ने उन्हें नमन किया। आजादी के बाद बिहार की धरती लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से जानी जाती है। उन्होंने कहा कि आज महान लोकनायक के जयंती पर हम सभी ने संकल्प लिया कि चाहे परिस्थिति जो भी हो लेकिन शासन और प्रशासन में भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया जा सकता। लोकनायक संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे। वे हम सभी के आदर्श थे।

Related Articles

Back to top button