टावर चौक से कचहरी चौक नेताजी चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई वाहनों का कटा चालान l
गिरिडीह नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को शहर के टावर चौक कचहरी चौक से नेताजी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

टावर चौक से कचहरी चौक नेताजी चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई वाहनों का कटा चालान l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को शहर के टावर चौक कचहरी चौक से नेताजी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेले-खोमचे हटाए गए तथा अवैध रूप से सड़क पर खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया।

अभियान का नेतृत्व नगर निगम और यातायात पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सड़क पर यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया और लोगों को सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने की हिदायत दी गई।
इस संबंध में नगर निगम के सिटी मैनेजर कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की कि वे सड़क किनारे ठेले-खोमचे, वाहन या अन्य सामान लगाकर अतिक्रमण न करें।

अभियान के दौरान यातायात इंस्पेक्टर दुगन टोपनो, एसआई एतवा खेस, इमरान खान, सिटी मैनेजर कुणाल कुमार सिंह, सिटी मैनेजर अभिषेक प्रकाश, कुमार कौशिक, शिवम कुमार, रवि वर्मा सहित यातायात पुलिस एवं नगर निगम के कर्मी मौजूद रहे।
नगर निगम और यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।




