Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह: सूर्या हसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर राज्यभर के जिला मुख्यालय और प्रखंड कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

गिरिडीह: सूर्या हसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर राज्यभर के जिला मुख्यालय और प्रखंड कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में गिरिडीह के आमबागान के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली की शक्ल में कार्यकर्ता अंचल कार्यालय गिरिडीह पहुंचे और सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी रखा।

भाजपा का यह आंदोलन सूर्या हसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 प्रोजेक्ट के विरोध में आयोजित किया गया है। पार्टी का आरोप है कि सरकार आदिवासियों की जमीन हड़पने और उन पर अत्याचार करने का काम कर रही है।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व गिरिडीह के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया वही भाजपाइयों ने कहा कि राज्य में जिस तरह से आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है, उसे भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूर्या हसदा को न्याय दिलाने के लिए पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार के राज में आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा आदिवासियों की आवाज बनेगी और उनके हक व अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश साव, दिनेश प्रसाद यादव, चुन्नू कांत, विनय सिंह, संदीप डेंगच, मुकेश जालान,सुभाष चंद्र सिन्हा, नवीन सिन्हा, मिथुन चंद्रवंशी, अनूप सिंह हरविंदर सिंह बग्गा, मनोज शंघाई, सुरेश मंडल, सिंकू सिन्हा, प्रोफेसर विनीता कुमारी,संगीता सेठ सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button