Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरबिजनेसलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

बैंक ऑफ़ इंडिया हजारीबाग आंचलिक कार्यालय में बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री सुब्रत कुमार का आगमन हुआ।

बैंक ऑफ़ इंडिया हजारीबाग आंचलिक कार्यालय में बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री सुब्रत कुमार का आगमन हुआ।

 

बैंक ऑफ़ इंडिया हजारीबाग आंचलिक कार्यालय में बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री सुब्रत कुमार का आगमन हुआ।

हजारीबाग:  बैंक ऑफ़ इंडिया हजारीबाग आंचलिक कार्यालय में बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री सुब्रत कुमार का आगमन हुआ। इनके साथ राष्ट्रीय बैंकिंग समूह के उपमहाप्रबंधक श्री राजगोपाला भी मौजूद रहे। आंचलिक प्रबंधक श्री वी वी कृष्ण किशोर द्वारा पौधा सौंप कर कार्यकारी निदेशक श्री सुब्रत कुमार का स्वागत किया। ततपश्चात आंचलिक कार्यालय के स्टाफ सदस्यों को अपनी दक्षता एवं योग्यता में बढ़ोतरी लाने हेतु उत्साहवर्धन किया एवं दृढ संकल्पित होकर अपनी संस्था के प्रति कार्य करने हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात चयनित शाखाओं के शाखा – प्रबंधकों एवं प्रसंस्करण केन्द्रों के प्रमुख, ए एम् ओ प्रमुख एवं जिला प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की।

कार्यकारी निदेशक ने बैंकिंग गतिविधियों में सतर्कता रखने एवं समय पर सारे कार्यों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैंक के द्वारा दिए गए लोन का एन पी ए हो जाने कि समस्या को उन्होंने गंभीरता से लिया और इन खातों पर विशेष ध्यान देने को कहा। आंचलिक प्रबंधक महोदय एवं उप आंचलिक प्रबंधक द्वारा उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया गया। अंत में उपआंचलिक प्रबंधक श्री भूपेन्द्र नारायण द्वारा धन्यवाद – ज्ञापन किया गया।

Related Articles

Back to top button