Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

जागो फाउंडेशन द्वारा क्राई के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र मोदीबीघा में पोषण मेला का आयोजन किया।

जागो फाउंडेशन द्वारा क्राई के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र मोदीबीघा में पोषण मेला का आयोजन किया।

जागो फाउंडेशन द्वारा क्राई के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र मोदीबीघा में पोषण मेला का आयोजन किया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जागो फाउंडेशन द्वारा क्राई के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र मोदीबीघा में पोषण मेला का आयोजन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए परियोजना समन्वयक बिरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि इस मेला का आयोजन करने का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के भोजन में पौष्टिक आहार को शामिल कराना है।

इस कार्यक्रम में नियमित टीकाकरण, स्तनपान, किशोरियों को आयरन की गोली खाने और गाँवों में संस्थागत प्रसव के लिए ग्रामीण महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। चन्दौरी के मुखिया श्रीमति आशा देवी ने कहा कि आज देश में कुपोषण की समस्या बढ़ रही है। अच्छे खानपान से ही कुपोषण को दूर किया जा सकता है।

हम सभी को अपने भोजन में तिरंगा भोजन को शामिल करने की आवश्यकता है। आंगनबाड़ी सेविका श्रीमति आशा देवी ने कहा कि बच्चों का नियमित टीकाकरण कराना आवश्यक है। इससे बच्चे सुरक्षित रहते हैं। जानकरी के अभाव में लोग टीकाकरण नहीं करा पाते हैं, जागो फाउंडेशन के कार्यकर्ता लोगों को टीकाकरण को जागरूक कर रहे हैं, जिससे टीकाकरण में तेजी आई है। आंगनबाड़ी सेविका रेणु देवी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को डीटी का टीका लेना आवश्यक है। इससे जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रहते है। सहिया साथी रीता देवी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव आस्पताल में कराना चाहिए। इससे जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित रहता है। साथ ही सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी दिया जाता है।

पोषण मेला में जागो फाउंडेशन द्वारा गठित 10 गाँवों की किशोरी समूह की लड़कियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ज्योति बाई फुले किशोरी समूह को प्रथम, इंदिरा गांधी किशोरी समूह को द्वितीय और सरस्वती किशोरी समूह को तीसरा विजेता घोषित किया गया। बाकी सभी प्रतिभागियों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में चन्दौरी और बेलवाना पंचायत के सभी आंगनवाडी सेविका, सहिया ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास जॉनी, मथुरा यादव, राजेश वर्मा, पूजा श्री, निर्मल दास, ज्योति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुषमा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button