पोटका के डोमजुड़ी में विधायक संजीव सरदार ने किया सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन।
पूर्वी सिंहभूम पोटका प्रखंड अंतर्गत डोमजुड़ी गांव में गुरुवार को टाटा स्टील और टाटा पावर के संयुक्त उपक्रम इंडस्ट्रियल एनर्जी लिमिटेड (IEL) द्वारा निर्मित 15 मेगावाट क्षमता वाला अत्याधुनिक सोलर पावर प्लांट का औपचारिक उद्घाटन किया।

पोटका के डोमजुड़ी में विधायक संजीव सरदार ने किया सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
पूर्वी सिंहभूम पोटका प्रखंड अंतर्गत डोमजुड़ी गांव में गुरुवार को टाटा स्टील और टाटा पावर के संयुक्त उपक्रम इंडस्ट्रियल एनर्जी लिमिटेड (IEL) द्वारा निर्मित 15 मेगावाट क्षमता वाला अत्याधुनिक सोलर पावर प्लांट का औपचारिक उद्घाटन किया। ईस दौरान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन और फीता काटकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन किया गया।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह परियोजना न केवल झारखंड की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मील का पत्थर है बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने वाला ऐतिहासिक कदम भी है। उन्होंने कहा खास बात यह है कि इस परियोजना के CSR पहल से पूरे इलाके में व्यापक सामाजिक परिवर्तन भी आएगा।

जिससे गांवों में साफ पेयजल की आपूर्ति, सतत बिजली व्यवस्था से बेहतर बिजली आपूर्ति के साथ ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।सबसे महत्वपूर्ण बात, इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर खोले जाएंगे।विधायक संजीव सरदार ने विश्वास जताया कि यह मॉडल आने वाले समय में झारखंड के अन्य ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों को भी नवीकरणीय ऊर्जा और CSR आधारित विकास की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।इस मौके पर जिला परिषद सदस्य हिरेनमोय दास, विद्या सागर दास, टाटा पावर के विजयंत रंजन, जगमीत सिंह सिद्धू ,बसुदेव हांसदा आदि के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




