Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जमुआ की पत्थर खदान में प्रशासन का बड़ा एक्शन, विस्फोटक बरामद… 7 ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त

जमुआ थाना क्षेत्र के गोविंदकुरा स्थित पत्थर खदान में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खालको के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने खदान में छापेमारी की।

जमुआ की पत्थर खदान में प्रशासन का बड़ा एक्शन, विस्फोटक बरामद… 7 ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के गोविंदकुरा स्थित पत्थर खदान में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खालको के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने खदान में छापेमारी की। इस दौरान खदान परिसर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है।

वहीं, खनन कार्य में इस्तेमाल किए जा रहे सात ट्रैक्टर और एक पोकलेन मशीन को भी जब्त किया गया है।
प्रशासनिक टीम के खदान पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। एसडीएम के साथ असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर विश्वनाथ उरांव, अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।

टीम ने खदान परिसर की बारीकी से जांच की, जहां से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
बताया जा रहा है कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि गोविंदकुरा स्थित उक्त पत्थर खदान में पूर्व से खनन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खनन कार्य में इस्तेमाल हो रहे सात ट्रैक्टर और एक पोकलेन मशीन को भी कब्जे में लिया गया।

एसडीएम समीर रेनियर खालको ने बताया कि खदान संचालक से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं, लेकिन फिलहाल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। दस्तावेजों की जांच और पूरे मामले की पड़ताल के बाद ही खदान के संचालन की वैधता और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

फिलहाल जब्त वाहनों को जमुआ थाना ले जाने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पत्थर खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि खदान का संचालन किन परिस्थितियों में किया जा रहा था और बरामद विस्फोटक सामग्री के संबंध में क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Back to top button