भाजपा नेता सुरेश साव ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर लगाया गंभीर आरोप कहा मंत्री के नेतृत्व में छात्रों के साथ हुआ बर्बरता
भाजपा नेता सुरेश साव ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर गंभीर आरोप लगाया है।

भाजपा नेता सुरेश साव ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर लगाया गंभीर आरोप कहा मंत्री के नेतृत्व में छात्रों के साथ हुआ बर्बरता
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : भाजपा नेता सुरेश साव ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर गंभीर आरोप लगाया है। और कहा कि हेमंत सरकार और छात्रों के बीच खाई पैदा करने वाले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए। क्योंकि मंत्री सोनू के नेतृत्व में रांची पुलिस ने सोमवार को सीबीआई जांच की मांग करने वाले छात्रों पर लाठी चलाया। छात्रों पर बर्बरता की सारी हदे पार किया।

उनके पंडाल के बिजली तक काटा गया। भाजपा नेता सुरेश साव ने इस दौरान शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि जब राज्य के छात्रों की टोली अपने अधिकार का आवाज उठा रही थी। और शांतिपूर्ण माहौल में विस घेराव करने जा रही थी। तो आखिर मंत्री के इशारे पर छात्रों पर लाठियां क्यों चली, इसका मतलब है कि मंत्री सुदविया कुमार सोनू का पूरा नेतृत्व रहा।

लाठी चार्ज की कार्रवाई के लिए। भाजपा नेता सुरेश साहू ने कहा कि गिरिडीह को यकीन था कि सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर बनी वार्ता कमेटी में मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को शामिल किया गया कि वार्ता कर छात्रों के आंदोलन को खत्म कराएंगे। लेकिन हुआ उल्टा, मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू की भूमिका आंदोलन को कुचलने और छात्रों के पिटाई में चला गया। मंत्री के नेतृत्व में छात्रों के साथ बर्बरता हुआ।
इधर प्रेसवार्ता में भाजपा नेता श्यामल घोष, पंचानंद सिंह,, पार्टी के नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा उर्फ़ सिंकू, राजेश जायसवाल , सुभाष चंद्र सिन्हा, अनूप सिन्हा, सुमन सिन्हा, राजेश जयसवाल समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।




