चलकुशा सुनील सीमेंट सेंटर में कामधेनु टीएमटी कंपनी की बैठक।
चलकुशा सुनील सीमेंट सेंटर में कामधेनु टीएमटी कंपनी की बैठक।

चलकुशा सुनील सीमेंट सेंटर में कामधेनु टीएमटी कंपनी की बैठक।
संवाददाता :मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड अंतर्गत सुनील सीमेंट सेंटर चलकुशा के प्रोपराइटर सुनील कुमार मोदी के द्वारा कामधेनू टीएमटी के एरिया मैनेजर निरज राय एवं मिस्त्री लोग के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कामधेनू टीएमटी छड के विशेषता के बारे में बताया गया। कामधेनू टीएमटी के एरिया मैनेजर नीरज राय ने बताया की इंडिया में रिटेल कंपनी सेंटर में कामधेनु चौथा स्थान पर है। यह गुणवत्ता में परिपूर्ण है कामधेनु के गुणवत्ता पर उसकी टीम काम करती है जो बिल्डिंग एवं छोटे आवास के लिए कारगर साबित होता है। वही सुनील कुमार मोदी एवं एरिया मैनेजर नीरज राय के द्वारा अपने ग्राहकों को गिफ्ट भी दिया गया। मौके पर नारायण यादव, योगेन्द्र यादव, रूपेश कुमार, कुमार मंडल, कारु सिंह प्रभु सुनार एवं इत्यादि लोग शामिल थे।



