Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़शिक्षा

14वी जनजाति युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत 20 युवक-युवतियों को भेजा गया महाराष्ट्र सीआरपीएफ कमांडेंट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह :  14वी जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत रविवार को बस स्टैंड स्थित 7वी बटालियन सीआरपीएफ कैंप से 20 युवक एवं युवतियो को महाराष्ट्र मुंबई के लिए रवाना किया गया। इस टीम में 10 युवक और 10 युवतियां शामिल है। सीआरपीएफ 7वी बटालियन के कमांडेंट कपिंग गिल ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं के टीम को रवाना किया। इसके पूर्व कमांडेंट ने अपने संबोधन में कहा कि इससे पूर्व इस 5 बार युवक-युवतियों को दूसरे राज्य वहां की संस्कृति सभ्यता से रूबरू होने के लिए भेजा जा चुका है और यह छठा ट्रिप है। जिसमें युवा मुंबई जा रहे हैं। उन्होंने सभी को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दिए। इस मौके पर भ्रमण को जा रहे युवाओं को आवश्यक किट प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय सीआरपीएफ द्वारा युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से युवाओं को देश के अन्य राज्यों में वहां की संस्कृति रहन-सहन खान-पान व्यवसाय बोलचाल आदि के बारे में जानकारी हेतु भेजा जाता रहा है। जहां पर वे जाकर अपनी संस्कृति का आदान-प्रदान करते हैं तथा उस प्रदेश व स्थान की समुचित जानकारी प्राप्त करते हैं। जिसके बाद पुनः अपने गांव लौट कर वहां के लोगों को अन्य प्रदेश की परिवेश रहन-सहन आदि की जानकारी देते है। मौके पर उप कमांडेंट नवीन विश्वकर्मा डॉ रवि रंजन सिंह समेत कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button