Breaking Newsउद्घाटनझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा में बर्नवाल टाइल्स एवं ग्रेनाइट हाउस का किया गया उद्घाटन।

चलकुशा प्रखंड अंतर्गत मुख्य रोड स्थित हॉलि एंजल पब्लिक स्कूल के निकट गुरुवार को बर्नवाल टाइल्स एंड ग्रेनाइट हाउस का उद्घाटन जीप सदस्य सविता सिंह एवं मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया।

चलकुशा में बर्नवाल टाइल्स एवं ग्रेनाइट हाउस का किया गया उद्घाटन।

संवाददाता – मुन्ना यादव

फैक्ट्री से सीधे उत्पाद मंगाकर ग्राहकों को किफायती दर पर उपलब्ध कराने का दावा

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत मुख्य रोड स्थित हॉलि एंजल पब्लिक स्कूल के निकट गुरुवार को बर्नवाल टाइल्स एंड ग्रेनाइट हाउस का उद्घाटन जीप सदस्य सविता सिंह एवं मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। दुकान का संचालन आकाश कुमार मोदी, एवं निशांत कुमार बर्नवाल द्वारा किया जा रहा है।

उद्घाटन के अवसर पर संचालकों ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में टाइल्स, मार्बल एवं ग्रेनाइट सीधे फैक्ट्री से मंगाए जाते हैं, जिससे ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता और उचित दरों में किचन टाइल्स, बाथरूम टाइल्स, पूजा घर के टाइल्स, फ्लोर टाइल्स, प्रीमियम क्वालिटी के विभिन्न प्रकार के ग्रेनाइट एवं मार्बल सहित निर्माण एवं सजावट के लिए टाइल्स, मार्बल एवं ग्रेनाइट मिलेगा।

मौके पर वहीं जिला परिषद सदस्य सविता सिंह ने युवाओं के स्वरोजगार को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए अपना व्यवसाय खड़ा करना एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में उठ रहे सवालों और निराशा के बीच यदि युवा शिक्षा के साथ स्वरोजगार और व्यवसाय की दिशा में आगे बढ़ते हैं, तो यह क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए भी सकारात्मक कदम है।

उन्होंने दोनों युवा संचालकों को व्यवसाय शुरू करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा अन्य युवाओं से भी स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से पंचायत एवं प्रखंड के लोगों को खरीदारी के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय स्तर पर ही उन्हें अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार निर्माण सामग्री उपलब्ध हो सकेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि लखन साव, पसंस प्रतिनिधि उमेश साव, मुखिया प्रतिनिधि रामदेव यादव, पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद चौधरी,नसीम अंसारी, हरकू कसेरा, मनोज सिंह, प्रशांत सिंह, सूर्यदेव सिंह, राजू यादव, दिनेश मालाकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दुकान के संचालकों ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को अच्छी गुणवत्ता के टाइल्स, मार्बल और ग्रेनाइट उचित कीमत पर उपलब्ध कराना तथा ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है।

Related Articles

Back to top button