Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

नाली निर्माण कार्य के दौरान बरती गई घोर अनियमितता, वार्ड पार्षद ने उप नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन 

नाली निर्माण कार्य के दौरान बरती गई घोर अनियमितता, वार्ड पार्षद ने उप नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन 

वार्ड नंबर 22 में नाली निर्माण कार्य के दौरान बरती गई घोर अनियमितता, वार्ड पार्षद ने उप नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन 

गिरिडीह: वार्ड नंबर 22 के 6 नंबर पेसराबहियार मोड़ से चंदन पासवान के घर तक लगभग डेढ़ किलोमीटर पथ एवं नाली का निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता बरती गई है। इसको लेकर वार्ड नंबर 22 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक रजक ने डिप्टी मेयर प्रकाश राम को ज्ञापन सौंपकर नाली निर्माण में प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने अभी से ही उखड़ रहे ढलाई का वीडियो उन्हें भेजा था। जिसके बाद उक्त स्थल पर पहुंचकर जांच की गई। इस दौरान कहीं भी गुणवत्ता नजर नहीं आई। बताया गया कि लगभग 76 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण का कार्य कराया गया है। निर्माण करा चुके संवेदक प्रभाकर राय द्वारा घोर अनियमितता बरती गई है। उन्होंने कहा कि छड़ कम मात्रा में दूर-दूर देकर ढलाई कर दिया गया। साथ ही थर्ड नंबर सीमेंट का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि डिप्टी मेयर को आवेदन सौंपकर जांच की मांग की गई है। वार्ड नंबर 22 के वार्ड पार्षद गुड़िया देवी ने उप नगर आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य में अनियमितता पर सवाल खड़ा की है।

उन्होंने उप नगर आयुक्त से इस और जांच कर विधि सम्मत दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट छरी एवं बालू का सही अनुपात नहीं दिया गया। वही छड़ को दूर-दूर के अंतराल में देकर ढलाई कर दिया गया। आवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन ने संवेदन के मिलीभगत से राशियों का भुगतान भी कर दिया गया है। जिसके कारण सरकारी राशि का बंदरबांट कर दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अभी से ही ढलाई उखड़ जा रहा है। ग्रामीणों ने भी अनियमितता की शिकायत की है। इस बाबत डिप्टी मेयर प्रकाश राम ने कहा कि मामले को लेकर उप नगर आयुक्त से वार्ता की जाएगी। जांच उपरांत ही आगे कदम उठाया जाएगा

Related Articles

Back to top button