Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा पुलिस प्रशासन द्वारा मोहर्रम पर्व को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च।

हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चलकुशा, मस्केडीह, चौबे, खरगू,सूदन, कटघरा, सलैयडीह, दुमदुमा, केन्दुआ, जमसोती, रागडीह में मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाली गई।

चलकुशा पुलिस प्रशासन द्वारा मोहर्रम पर्व को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चलकुशा, मस्केडीह, चौबे, खरगू,सूदन, कटघरा, सलैयडीह, दुमदुमा, केन्दुआ, जमसोती, रागडीह में मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाली गई।

फ्लैग मार्च एसडीओ जोहन टुडू ,एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी, थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम का त्यौहार आपसी भाईचारे एवं शांति का प्रतीक है। सभी लोग शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मुहर्रम को मनाएं। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सख्ती से की जाएगी।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील कि किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करें। फ्लैग मार्च में पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button