गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता, पटना से लौट रहे 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, एक फरार, पाँच आई फोन समेत 10 मोबाइल जब्त
गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता, पटना से लौट रहे 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, एक फरार, पाँच आई फोन समेत 10 मोबाइल जब्त
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से खरीदारी कर लौट रहे साइबर अपराधी स्कॉर्पियो गाड़ी से गिरिडीह-गांडेय रोड होते हुए जामताड़ा जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर डीएसपी साइबर क्राइम आबिद खॉ के नेतृत्व में छापामारी दल गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।
दल ने वाहन को रोककर पांच आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में —विजय मंडल (21) निवासी जामताड़ा, अर्जुन मंडल (23) निवासी जामताड़ा, आदित्य राज उर्फ ओम शंकर कुमार (22) निवासी शेखपुरा (बिहार), गजेन्द्र कुमार (27) और रवी कुमार (24) दोनों निवासी नालंदा (बिहार) के रहने वाले हैं। फरार आरोपी की पहचान निरमल मंडल, रकसकुट्टो, गांडेय, गिरिडीह के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे WhatsApp पर फर्जी ‘RTO Challan.apk’ या ‘RTO E Challan.apk’ भेजकर तथा खुद को बैंक अधिकारी बताकर KYC अपडेट के नाम पर ठगी करते थे। ठगी के पैसों से महंगे मोबाइल व गहने खरीदे जाते थे।
छापामारी में पुलिस ने 10 मोबाइल (जिनमें 5 iPhone शामिल), 14 सिम कार्ड और 1 स्कॉर्पियो वाहन जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में साइबर प्रभारी रामेश्वर भगत, गांडेय प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे।



