Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

झारखंड तुरी समाज सेवा संघ का 42 वां स्थापना दिवस समारोह

झारखंड तुरी समाज सेवा संघ का 42 वां स्थापना दिवस समारोह

 

झारखंड तुरी समाज सेवा संघ का 42 वां स्थापना दिवस समारोह

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: झारखंड तुरी समाज सेवा संघ का 42 वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को अंबेडकर भवन में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा तुरी और संचालन प्रदीप तुरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिखारी तुरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान समाज को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भिखारी तुरी ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए सभी को संगठित होने की जरूरत है उन्होंने कहा कि आज भी तुरी समाज में साक्षरों की संख्या कम बनी हुई है जो चिंता का विषय है

उन्होंने समाज को सशक्त बनाने के लिए सभी को शिक्षित होने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज को अंधविश्वास, बाल विवाह, नशा जैसे कुरीतियों से बाहर निकलना पड़ेगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम में उदय तुरी बलदेव टूरी उमेश तुरी राजू तुरी हीरामन तुरी शंकर तुरी धनेश्वर तुरी दिलीप तुरी राजदेव तुरी आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button