Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

धनबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों को धर दबोचा,10 मोबाइल 16 सिम कार्ड के साथ किया गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों को धर दबोचा,10 मोबाइल 16 सिम कार्ड के साथ किया गिरफ्तार

 

 

धनबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों को धर दबोचा,10 मोबाइल 16 सिम कार्ड के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध लिया एक्शन तीन साइबर अपराधियों को 10 मोबाइल 16 सिम कार्ड एवं अपराध में प्रयुक्त अन्य दस्तावेजों के साथ लिया हिरासत में

धनबाद से मलय गोप की रिपोर्ट 

धनबाद : साइबर क्राइम पुलिस एवं निरसा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर निरसा थाना अंतर्गत पिठाकयारी में संयुक्त छापेमारी कर साइबर क्राइम के संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है

साथ ही साइबर क्राइम से जुड़े कागजात, 10 मोबाइल एवं 16 सिम कार्ड भी जप्त किया गया है। उक्त बातें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मणिक बाखला ने मैथन स्थित अनुमंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। जानकारी देते हुए उन्होंने कि जिले में बढ़ते साइबर अपराधियों की सक्रियता की सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी तालाब के पीछे छोटकू रविदास के घर में छापेमारी की गई। जिसमें तीन अभियुक्त मुकेश रविदास, लक्ष्मण रविदास, सुखदेव रविदास को एटीएम, क्रेडिट कार्ड, साइबर ठगी में प्रतियुक्त मोबाइल, सिम व दस्तावेज के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है ।

पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। साथी ही पूछताछ के क्रम में बताया गया कि उनके अन्य सहयोगियों द्वारा इन्हें मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाता था जिससे ठगी कर पैसा साथियों के खाते में डलवाते थे। साथियों द्वारा उक्त पैसे को निकाल कर 40 प्रतिशत काटकर शेष बचे थे राशि को इन लोगों को दे दिया जाता था। इनके पास प्रतिबिंब में प्लोटेड एक सिम भी पड़ा गया है। जिसके विरुद्ध तेलंगाना एवं तमिलनाडु में साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया है ।

जप्त सूची में 10 मोबाईल फोन,16 सिम कार्ड,ठगी किए गए मोबाईल नंबरों का दस्तावेज हाथ लगी हैं,इस छापेमारी में निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार,पु ०नि ० विश्वजीत ठाकुर, साईबर थाना,पु०नि०कुंदन कुमार सिंह,साईबर थाना,सुमन कुमार कंठ,निरसा थाना एव निरसा थाना के शास्त्र बल शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button