कांग्रेस नेता डॉ आरसी मेहता ने खैरा पंचायत भ्रमण में कहा बरकट्ठा विधानसभा के हर घर जाना मेरा लक्ष्य।
कांग्रेस नेता डॉ आरसी मेहता ने खैरा पंचायत भ्रमण में कहा बरकट्ठा विधानसभा के हर घर जाना मेरा लक्ष्य।

कांग्रेस नेता डॉ आरसी मेहता ने खैरा पंचायत भ्रमण में कहा बरकट्ठा विधानसभा के हर घर जाना मेरा लक्ष्य।
हजारीबाग: प्रमंडलीय कांग्रेस नेता डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत, खैर कर्मा लुंदरू देवकली महुवारी सिमराढाब सिझुवा इत्यादि गांवो का किया दौरा।लोगों का मिल रहा समर्थन । भ्रमण में डॉ मेहता ने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा वासी औद्योगिक कल कारखाने व्यवसायिक संस्थान की कमी एवं रोजगार के अभाव में बेरोजगार नौजवान अन्य राज्यों में रोजी-रोटी के लिए पलायन को मजबूर है। क्षेत्रवासियों ने मांग किया कि कृषि पर निर्भर प्रखंडो में सिंचाई संसाधन की व्यवस्था सरकार करें। डॉ मेहता ने सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम को सराहनीय कदम बताया।लोगों को कार्यक्रम में जाने का सलाह दिए। सरकार बालू का ऑकशन करा अवैध बालू उत्खनन के बैधता प्रदान करें। अवैध के नाम पर मुद्रा मोचन चल रहा है एलपीसी एवं दाखिल खारिज से जनता असंतुष्ट है अधिकांश लोग थाने प्रखंड अंचल के कार्यशैली से असंतुष्ट है जन मानस बेबस है केन्द्र एवं राज्य सरकार संज्ञान में समस्याओं का समाधान करें।

भ्रमण कार्यक्रम में समाजसेवी एडवोकेट संजय दास सरपंच सीताराम कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास प्रो दीपक कुशवाहा मंडल अध्यक्ष गिरधारी महतो भुवनेश्वर राणा कुलदीप राम जलेसर यादव वीरेंद्र सिंह धनी लाल मांझी पूर्व मुखिया राजकुमार सिंह संदीप कुशवाह कृष्ण कुमार शंकर कुशवाहा हरिश्चंद्र कुशवाहा सुरेश प्रसाद जलाल राम नरेश भोक्ता अनिल रविदास रोहित दास शंकर प्रसाद रंजीत महतो जितेंद्र पासवान खगेंद्र कुशवाहा सत्येंद्र पांडे सिकंदर अली इत्यादि सम्मिलित रहे ।




