Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
एनजीटी की रोक के बावजूद चल रही थी बालू की ढुलाई, चलकुशा पुलिस ने तीन टीपर को पकड़ा।
चलकुशा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की रोक के बावजूद अवैध रूप से बालू का परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है।

एनजीटी की रोक के बावजूद चल रही थी बालू की ढुलाई, चलकुशा पुलिस ने तीन टीपर को पकड़ा।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की रोक के बावजूद अवैध रूप से बालू का परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी सिलसिले में चलकुशा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पलमा मोड़ के पास से बीती रात को बालू लदे तीन टीपर पर वाहनों को जब्त किया है।

थाना प्रभारी चितरंजन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बराकर नदी से बालू लादकर कुछ वाहन निकल रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों वाहनों को पलमा मोड़ के पास पकड़ लिया। इस मामले में चलकुशा थाना में कांड संख्या 42/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।



