पिता ने पत्नी और बेटी को कुएं में डाल उतारा मौत के घाट
चौपारण से एक बड़ी खबर जहां हैवानियत भी मात खा जाए एक पिता ने पत्नी और बेटी को कुएं में डाल उतारा मौत के घाट

पति-पत्नी का आपसी विवाद में पत्नी व बच्ची की मौत
चौपारण से एक बड़ी खबर जहां हैवानियत भी मात खा जाए एक पिता ने पत्नी और बेटी को कुएं में डाल उतारा मौत के घाट
बरही: शोएब अख्तर

हजारीबाग/चौपारण :चौपारण प्रखंड स्थित करमा पंचायत के ग्राम केदली में एक हृदय विदारक घटना बुधवार रात को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि केदली के छोटन यादव अपनी पत्नी से कुछ आपसी मामला को लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगा। जिससे मामला इतना बिगड़ गया कि छोटन यादव ने आपा खोकर 35 वर्षीय पत्नी चुनचुन देवी को घर के पास के कुएं में धक्का दे दिया। यह देख 11 वर्षीय बेटी राधिका कुमारी शोर मचाते हुए रोने लगी।

इससे छोटन यादव बेटी के विलाप देख अपनी आपा खो राक्षशी रूप धारण कर अपनी ही बेटी को कुएं में डाल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को थाना ले आई है। साथ ही घटना को अंजाम देने वाला अपराधी छोटन यादव को भी गिरफ्तार कर लीया है।



