Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइल

एक युवक महिला को कर रहा था ब्लैकमेल, इज्जत के खातिर दे दी जान 

एक युवक महिला को कर रहा था ब्लैकमेल, इज्जत के खातिर दे दी जान 

एक युवक महिला को कर रहा था ब्लैकमेल, इज्जत के खातिर दे दी जान 

संवाददाता : ईश्वर यादव

हजारीबाग/बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के चेचकपी में विवाहिता रीता देवी उर्फ कालो देवी पति अनिल सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार के रात की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति मुंबई में मजदूरी करता है। मृतका के मोबाइल फोन से पता चला है। कि उसके पीहर विष्णुगढ़ के कोई दीपक कुमार के नाम से लगभग बुधवार के 12 बजे रात तक बात होने का कॉल रेकॉर्डिंग मिला है। जिसमें मृतका से कहा जा रहा है कि मेरी बात नहीं मानेगी तो तुम्हारा अश्लील वीडियो को वायरल कर देंगे। कहा जा रहा है कि इसी बात को लेकर इस महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं पुलिस ने मृतका के मां सरस्वती देवी के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए बताया कि मृतका के मोबाइल से कॉल रेकॉर्डिंग मिला है। उसकी जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद मुखिया रीता देवी और समाजसेवी डेगलाल साव घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया। मुखिया समेत ग्रामीण कुलदीप सिंह, दशरथ सिंह, राजेश साव, मोहन साव, शंकर साव, भुनेश्वर सिंह, विरेंद्र मेहता, मनोज सिंह, अब्बास अंसारी, इसाक अंसारी, कयूम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, केदार सिंह, पिंटू सिंह ने पुलिस से दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button