दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
दिवंगत गिरिडीह विधायक एवं कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।

दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : दिवंगत गिरिडीह विधायक एवं कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। गुरुवार को उनके आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धापूर्वक याद किया। उनके असमय निधन से झामुमो परिवार के साथ-साथ गिरिडीह के लोगों के बीच शोक की भावना बनी हुई है।

द्वादशकर्म कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भी पहुंचे और स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन नजर आया। अपने नेता और जनप्रतिनिधि को अंतिम विदाई के बाद भी लोग उन्हें भावुक होकर याद करते दिखे।




