Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विश्व प्रसिद्ध कावड़ यात्रा में गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने किया सेवा कार्य

विश्व प्रसिद्ध कावड़ यात्रा में गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने किया सेवा कार्य

विश्व प्रसिद्ध कावड़ यात्रा में गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने किया सेवा कार्य

गिरिडीह: मनोज कुमार।

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी कावड़ यात्रा के दौरान कोडरमा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने श्री संग्राम गौशाला स्थित निःशुल्क सेवा शिविर में पहुंचकर सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने अपने हाथों से कांवड़ियों के बीच फल, जल, नींबू, बिस्किट, केला एवं पानी का वितरण कर श्रद्धालुओं की सेवा की।

इस अवसर पर उनके साथ मंटू कुमार, उपेंद्र कुमार, विवेक दिवाकर कुमार, बसंत, रितेश, मन्नू, हीरालाल वर्मा सहित शिविर के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मनीष कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, सेवा और समर्पण का प्रतीक है, और हर किसी को इसमें सहभागी होकर पुण्य अर्जित करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button