Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

उसरी नदी आदर्श नगर घाट में 40 वर्षीय नुनुलाल हेंब्रम का मिला शव मौके पर पहुंची मुफ़सिल पुलिस

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आदर्श नगर घाट के कब्रिस्तान स्थित उसरी नदी से एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया गया

उसरी नदी आदर्श नगर घाट में 40 वर्षीय नुनुलाल हेंब्रम का मिला शव मौके पर पहुंची मुफ़सिल पुलिस

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आदर्श नगर घाट के कब्रिस्तान स्थित उसरी नदी से एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया गया। इसके बाद इलाके भर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान भलसुमिया निवासी 40 वर्षीय नुनुलाल हेंब्रम के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह नुनुलाल शौच के लिए नदी के तरफ गया था।

इसी दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया। मंगलवार दोपहर को नुनुलाल का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण सुशील शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान भलसुमिया निवासी 40 वर्षीय नुनुलाल हेंब्रम है। सोमवार सुबह लगभग 9:00 बजे हर रोज की तरह शौच के लिए नदी के तरफ गया था। लेकिन पांव फिसलने की वजह से नदी में डूब गया और नदी की तेज बहाव में बह गया। परिजनों ने काफी प्रयास किया ढूंढने का लेकिन नहीं ढूंढा जा सका। सोमवार बीतने के बाद मंगलवार दोपहर नुनुलाल हेंब्रम का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित कब्रिस्तान के पास नदी से मंगलवार दोपहर बरामद किया गया और इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बताया गया कि मृतक नुनुलाल हेंब्रम अपने परिवार का मात्र कमाऊ सदस्य था। वे अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के समक्ष अब लालन-पालन की समस्या खड़ी हो गई है। परिवार वालों ने प्रशासन व सरकार से गुहार लगाते हुए न्याय व भरण पोषण की गुहार लगाई है, ताकि मृतक के परिजनों को कुछ आर्थिक सहायता भी मिल सके

Related Articles

Back to top button