कांग्रेस कमेटी के द्वारा नगर भवन में जय भारत सत्याग्रह सभा का किया गया आयोजन पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता
कांग्रेस कमेटी के द्वारा नगर भवन में जय भारत सत्याग्रह सभा का किया गया आयोजन पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नगर भवन में जय भारत सत्याग्रह सभा का किया गया आयोजन पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को टाउन हॉल में जय भारत सत्या ग्रह सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ,कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ,जलेश्वर महतो, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, प्रदेश महामंत्री कुमार गौरव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले सभी अतिथियों का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से फूल माला पहनाकर और बुके देकर किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की गलत नीतियों को उजागर किया गया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया। उपस्थित लोगों को अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संविधान को कुचल रही है ओर लोकतंत्र का हनन कर रही है। कहा गया कि वर्तमान समय में केंद्र की सरकार तानाशाही की सरकार चला रही है जनता त्रस्त है बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। वही दूसरी ओर जनता के बैंक और एलआईसी के पैसे को नरेंद्र मोदी के मित्र अडानी लेकर गायब है। कहा गया कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से जनता त्रस्त हो चुकी है और महंगाई को झेल रही है। इस बाबत मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि बिना किसी परवाह के मजबूती के साथ पूरा कांग्रेस संगठन एकजुट होकर सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बना रही है उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में इस आंदोलन की शुरुआत की गई थी जो सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर राहुल गांधी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है साथ ही लोगों को यह भी अवगत कराया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में लोगों के ऊपर कितनी कठिनाइयों बढ़ गई है देश में आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश में इन दिनों स्थितियां अच्छी नहीं है। संवैधानिक संस्थानो को बंदी बना लिया गया है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गिरिडीह में जल्द ही ब्लड सरकुलेशन की शुरुआत होने जा रही है साथ ही एक सौ बेड का क्रिटिकल केयर भी खुलने वाला है। मौके पर जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, सचिदानंद सिंह ,नरेश वर्मा, बलराम यादव ,मंजू कुमारी ,मंटू सिन्हा ,ऋषिकेश मिश्रा, मदन लाल विश्वकर्मा ,सद्दाम हुसैन आदि कांग्रेस नेता मौजूद थे



