Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीतिलाइव न्यूज़

उपायुक्त के निर्देश पर सिहोडीह मौजा में हुआ जमीन की माफी अंचल अधिकारी ने कहा 3 से 4 दिन में होगा किलियर

उपायुक्त के निर्देश पर सिहोडीह मौजा में हुआ जमीन की माफी अंचल अधिकारी ने कहा 3 से 4 दिन में होगा किलियर

उपायुक्त के निर्देश पर सिहोडीह मौजा में हुआ जमीन की माफी अंचल अधिकारी ने कहा 3 से 4 दिन में होगा किलियर

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह मौजा में विवादित जमीन की मापी शुक्रवार को डीसी के निर्देश पर किया गया। सीआई जितेन्द्र पासवान और कर्मचारी गौतम सिंह के उपस्थित में जमीन की मापी हुई। इस संबंध में सदर अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद ने बताया कि मौजा सीहोडीह में गैरमजरूआ जमीन का गलत तरीके से बिक्री करने का मामला सामने आया था इसके बाद जमीन की मापी कराई जा रही है दो-तीन दिनों के अंदर पूरी जमीन की मापी हो जाएगी तभी पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। मालूम हो की यह जमीन विवाद का मामला चर्चा में बना हुआ था। आपस में रिश्तेदार लगने वाले अजय सिंह और पप्पी सिंह के बीच जारी जमीन विवाद सुर्खियां बन गई थी। पप्पी सिंह ने इस जमीन प्रकरण को लेकर बताया कि उनके रिश्तेदार अजय सिंह उनके खिलाफ झूठे आरोपों का प्रचार प्रसार कर रहा है। उन्होंने बताया कि जिस विवादित जमीन को लेकर उनके रिश्तेदार अजय सिंह ने उन पर आरोप लगया हैं वह मामला कुछ दिनों पहले अनुमंडल न्यायालय में भी लंबित था। जिसका फैसला भी आ गया है। वही सिहोडीह मौजा अंतर्गत खाता नंबर 2 प्लॉट नंबर 512 और खाता नंबर 56 प्लॉट नंबर 605 दोनों विवादित जमीन की मापी में विपक्षी द्वारा लगातार विवाद उत्पन्न किया जा रहा था। पप्पी सिंह ने बताया कि उनके ऊपर गलत ढंग से जो जमीन बेचने का आरोप लगाया गया है वह बिल्कुल गलत है। जमीन की मापी हो रही है जो मामला निकलकर आएगा उसको मानने के लिए तैयार है।

अजय सिंह का कहना है कि पप्पी सिंह 45 डिसमिल जमीन को 604 प्लॉट बनाकर बेच दे रहे हैं उन्होंने कहा कि इस तरह से और कई प्लॉट बनाकर उनके द्वारा बेचा जा चुका है। उनके द्वारा हम लोगों को काफी परेशान किया जा रहा है मेरे हिस्से के जमीन पर कब्जा जमाए हुए हे ।

Related Articles

Back to top button