आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी के द्वारा जांच विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी के द्वारा जांच विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी के द्वारा जांच विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यूपी/चित्रकूट: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महोदय के निर्देशन में होली पर्व के अवसर पर आम जन मानस को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 01.03.2023 से 06.03.2023 तक जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त (खाद्य) – II डॉ० सी० आर० प्रजापति ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री राहुल सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी श्री लालजीत यादव, श्री दीपेन्द्र कुमार सिंह, श्री झनकार सिंह तथा श्री सुमित पाण्डेय द्वारा संचालित किया जा रहा है। अभियान दल द्वारा जनपद में खाद्य / पेय पदार्थों में मिलावट का सन्देह होने पर जगह-जगह छापामार कार्यवाहियाँ कर जॉच हेतु नमूनों का संग्रहण किया जा रहा है। अभियान दल द्वारा दिनांक 04.03.2023 एवं 05.03.2023 को कुल 12 नमूनें यथा श्री लालजीत यादव द्वारा 02 नमूने (01 मिल्क केक व 01 खोया), श्री दीपेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 02 नमूने (01 कचरी व 01 खोया), श्री झनकार सिंह द्वारा 04 नमूनें (02 खोया, 01 बेवरेज व 01 सेवई) तथा श्री सुमित पाण्डेय द्वारा 04 नमूनें (02 खोया, 01 रेडी टू कुक व 01 पापड) के संगहित किये गये है। अभियान दल द्वारा आज दिनांक 05.03.2023 तक विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 24 नमूनें संग्रहित किये गये है।

उपरोक्त संग्रहीत नमूनों को वास्ते जॉच एवं विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जॉच परिणाम प्राप्त होने के पश्चात् अग्रिम विधिक आवश्यक कार्यवाही की जायेगी । अभियान दल द्वारा जनपद में लगातार निरीक्षण एवं अन्य वैद्यानिक कार्यवाहियाँ की जा रही है साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को हिदायत दी जा रही है कि खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की मिलावट न करें अन्यथा कि दशा में विधिक कार्यवाहियाँ अमल में लायी जायेगी।
विजय त्रिवेदी चित्रकूट




