गरीब, वंचित और आमजन की आवाज को मजबूती देने के संकल्प के साथ मुंगेर पहुँचे डॉ. संतोष कुमार सुमन
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में चल रही गरीब चौपाल यात्रा रविवार को मुंगेर पहुंची।

गरीब, वंचित और आमजन की आवाज को मजबूती देने के संकल्प के साथ मुंगेर पहुँचे डॉ. संतोष कुमार सुमन
महापुरुषों एवं अमर शहीद रामफल मंडल को किया नमन, टाउन हॉल में गरीब चौपाल के जरिए आमजन से किया सीधा संवाद
गरीब की आवाज ही हमारी राजनीति का आधार, अंतिम पायदान के लोगों तक पहुंचेगा विकास:- डॉ सुमन
मुंगेर, 23 अगस्त। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में चल रही गरीब चौपाल यात्रा रविवार को मुंगेर पहुंची। इस दौरान डॉ. सुमन ने विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा मुंगेर शहर के टाउन हॉल में आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर आमजन से सीधा संवाद किया।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि गरीब चौपाल यात्रा का उद्देश्य सत्ता और समाज के बीच की दूरी को कम करना तथा गरीब, वंचित, शोषित, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनना है। उन्होंने कहा कि गरीब चौपाल सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम लोगों की आवाज को मजबूती देने का अभियान है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
मुंगेर पहुंचने के क्रम में डॉ. सुमन ने अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद रामफल मंडल की शहादत को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। डॉ. सुमन ने कहा कि देश की आजादी और समाज के सम्मान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों का त्याग सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनके आदर्शों पर चलकर ही मजबूत और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।
टाउन हॉल में आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से डॉ. सुमन को अवगत कराया। डॉ. सुमन ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना ही गरीब चौपाल यात्रा का मूल उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) गरीबों, वंचितों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकार एवं सम्मान के लिए लगातार आवाज उठाता रहा है। गरीब चौपाल यात्रा के माध्यम से पार्टी गांव-गांव और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझेगी और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का काम करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परमानन्द मांझी ने की, जबकि संचालन मुकेश मांझी ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष; श्याम सुन्दर शरण, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता; रोमित कुमार, विधायक अतरी; मुकेश मांझी, सदस्य महादलित आयोग; नीलेश सिंह, राष्ट्रीय सचिव; शंकर मांझी, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता; विज्ञान स्वरूप, वरिष्ठ समाजवादी नेता; अमरेश कुमार, शिवेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ; बीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ; गिरधारी सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी; राजेश सिंह, अध्यक्ष करणी सेना; शमसेर आलम; राजकुमार शाह तथा नारायण मांझी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



