टीवी मुक्त भारत अभियान को लेकर सदर अस्पताल सभागार में दी गई प्रशिक्षण
जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का आयोजन

टीवी मुक्त भारत अभियान को लेकर सदर अस्पताल सभागार में दी गई प्रशिक्षण
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का आयोजन मंगलवार को से सदर अस्पताल सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर टीवी उन्मूलन के प्रयासों को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले के सभी CHO को विशेष रूप से प्रशिक्षित कर और अधिक सशक्त बनाना है।

बताया गया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से संदिग्ध टीबी मामलों की पहचान के लिए उन्नत नवीन तकनीक और स्क्रीनिंग प्रोटोकॉल की जानकारी देना है। साथ ही टीबी बीमारी से संबंधित उपचार और दवा के बारे में भी जानकारी देना है वही रिकॉर्ड भी रखने के लिए बताया जा रहा है।

मौके पर उपस्थित जिला यक्ष्मा पदाधिकारी रेखा कुमारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन में CHO की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये सीधे ग्रामीण जन समुदाय के संपर्क में होते हैं और जल्दी बीमारी की पहचान कर सकते हैं।

प्रथम प्रशिक्षण दिन प्रशिक्षक के तौर पर सीनियर डीपीएस राजीव कुमार डीपीएमसी वीरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा टीबी के नई दिशा निर्देशों पोषण संबंधित सहायता एवं रोजगार पर विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर सभी प्रखंड के CHO सर अस्पताल के लिपिक कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों का योगदान रहा।




