Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अनाथ बच्ची का बनेगा जन्म प्रमाण पत्र डालसा ने किया प्रयास शुरू।

ग्रामीणों के द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक अनाथ बच्ची प्रिया सरदार पिता स्व असित सरदार गांव सामरसाई के बारे में बताया एवं आठ साल उम्र होने के बावजूद भी अब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना पाने की जानकारी दी एवं बनवा देने के लिए अनुरोध किया

अनाथ बच्ची का बनेगा जन्म प्रमाण पत्र डालसा ने किया प्रयास शुरू।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी जी के निर्देश पर नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के दौरान जुड़ी पंचायत अंतर्गत सामरसाई गांव में ग्रामीणों के द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक अनाथ बच्ची प्रिया सरदार पिता स्व असित सरदार गांव सामरसाई के बारे में बताया एवं आठ साल उम्र होने के बावजूद भी अब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना पाने की जानकारी दी एवं बनवा देने के लिए अनुरोध किया

वर्तमान बच्ची अपने वृद्धा दादी मां के साथ ही रहती है वो ही उसके दैनिक मजदूरी कर के पेट पालती है जन्म प्रमाण ना बना पाने के कारण अब तक ना तो स्कूल में दाखिला ले पाई है ना ही आधार बना पाया है।पता चला बच्ची सी एच सी पोटका में जन्म ली है उस समय उसके माता पिता ने बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाया था।

ग्रामीणों को उस बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र बनवा देने का भरोसा दिया गया परन्तु जरूरी कागजात के बारे में पूछा गया तो बच्ची के दादी मां का आधार के अलावे और कोई दस्तावेज जुटाने में असमर्थता जताए।उस बच्ची के साथ जन्मे एक ही तारीख के उसी गांव की एक बच्चे की मां ने जन्म तिथि की जानकारी दी जिसके सहारे बच्ची के दादी मां के द्वारा एक आवेदन सी एच सी प्रभारी के नाम से डुप्लीकेट

डिस्चार्ज पेपर निर्गत करने के लिए दिया गया।सी एच सी के स्टाफ विवेक कुमार के द्वारा दाखिला रजिस्टर में खोजबीन करते हुए आवेदन में उल्लेखित जन्म तिथि एवं पता सही पाया गया सौभाग्य से इतने साल बाद जन्म प्रमाण पत्र बनने की उम्मीद नजर आया।पी एल वी चयन कुमार मंडल के द्वारा सी एच सी पोटका से डिस्चार्ज पेपर प्राप्त कर लिया गया बहुत जल्द बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र भी निर्गत करवा दिया जाएगा ताकि बच्ची को आगे चल कर पढ़ाई लिखाई आदि कार्य में कोई दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

Related Articles

Back to top button