Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

गिरिडीह, शास्त्री नगर में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमन किया।

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : शास्त्री नगर में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमन किया।

इस दौरान भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे, जिन्होंने राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। वे एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ ओजस्वी वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी नेता भी थे। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए।

सुरेश साव ने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। इनमें पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और संतुलित विदेश नीति जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उनके द्वारा स्थापित सुशासन की अवधारणा आज भी जनसेवा और प्रशासन के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

श्री साव ने कहा कि भारत को परमाणु शक्ति बनाने से लेकर सुशासन को चरितार्थ करने तक, विरासत और विज्ञान को एकसाथ आगे बढ़ाने तक, अटल जी ने देश को एक ऐसा गवर्नेंस मॉडल दिया जिसमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विद्यमान रहा। उन्हीं के सपनों को साकार करते हुए भारत 2047 तक विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button