झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर पारंपरिक नृत्य के माध्यम से झारखंड की संस्कृति को टावर चौक पर किया गया प्रस्तुत उपयुक्त भी मंदार की थाप पर थिरके
गिरिडीह, झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की और से बुधवार को टावर चौक पर जागरूकता रैली सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर पारंपरिक नृत्य के माध्यम से झारखंड की संस्कृति को टावर चौक पर किया गया प्रस्तुत उपयुक्त भी मंदार की थाप पर थिरके
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की और से बुधवार को टावर चौक पर जागरूकता रैली सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीसी रामनिवास यादव के अलावे तमाम अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से झारखंड की लोक संस्कृति की प्रस्तुति की गई.

साथ ही झारखंड के लोक संस्कृति पर महिलाओं और युवतियों द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके पहले डीसी समेत तमाम अधिकारियों का स्वागत झारखंडी रूप में परंपरागत रूप से किया गया। बताया गया की आगामी 15 नवम्बर को झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

इसको लेकर पूरे राज्य में सिलवर जुबली समारोह का आयोजन होगा। इसी के निमित्त अलग अलग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। ताकि झारखंड राज्य के 25 वर्षों की प्रगति को प्रदर्शित किया जा सके। इस बाबत डीसी रामनिवास यादव ने बताया कि पूरे राज्य भर में सिल्वर जुबली के तहत झारखंड का 25 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

11 नवंबर से विभिन्न कार्यक्रम की शुरुआत हुई है जो 15 नवंबर तक चलेगी। आज के कार्यक्रम में झारखंड की संस्कृति परंपरा को दिखाने का प्रयास किया गया। मौके पर डीडीसी स्मृता कुमारी,

एसडीएम श्रीकांत यशवंत विष्पुते,उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक,डीईओ वशिम अहमद,डीपीआरओ अंजना भारती, डीएसई मुकुल राज,खेल पदाधिकारी समेत कई स्कूल ओर संस्थान के प्राचार्य शिक्षक व आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।




